Skip to main content

शेर और जिराफ की कहानी-Lion and giraffe story in hindi


Lion and giraffe story in hindi


एक जंगल में एक जिराफ रहता था। वह जंगल में सबसे ऊंचा जानवर था। उसकी गर्दन बहुत लंबी थी, जिसके कारण वह ऊंचे ऊंचे पेड़ों की पत्तियां खा सकता था। उसे अपनी ऊंचाई और लंबी गर्दन पर बड़ा घमंड था। जब भी वो मैदानों की घास चरते जानवरों को देखता, तो उनका मजाक उड़ाता और उन पर हंसता था।

एक दिन जंगल में तीन जंगली भैंसे भोजन की तलाश में घूम रहे थे। घूमते घूमते वे उस स्थान पर पहुंचे, जहां जिराफ एक ऊंचे पेड़ के पत्ते खा रहा था। उनका मन भी पेड़ के पत्ते खाने का हुआ, लेकिन उनकी ऊंचाई जिराफ जैसी नहीं थी, न ही उनकी गर्दन लंबी थी। इसलिए वे जिराफ के पास जाकर बोले, "जिराफ भाई ! थोड़े पत्ते हमें भी दे दो। हम भी ज़रा इन पत्तों को चख कर देखें।"

घमंडी जिराफ उन्हें दुत्कारते हुए बोला, "तुम्हें पेड़ के पत्ते खाने हैं, तो खुद तोड़ लो। मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं, जो तुम्हें पेड़ से पत्ते तोड़ तोड़ कर खिलाऊं।"

जिराफ की बात सुनकर जंगली भैसों को बड़ा बुरा लगा। वे जिराफ से बोले, "हम तो तुमसे निवेदन कर रहे थे। जंगल के जानवरों को मिल जुलकर रहना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।"

"ज्ञान मत बघारो! चलो भागो यहां से।" जिराफ ने गुस्से में कहा और पेड़ के पत्ते खाने लगा।

तीनों जंगली भैंसे नीचे मैदान की घास चरने लगे।

तभी अचानक वहां एक शेर आ गया। वह दिन भर से भूखा था और बड़े शिकार की तलाश में था। उसने जब जिराफ को देखा, तो सोचा, "आज इस जिराफ का ही शिकार करूंगा और पेट भरकर इसका मांस खाऊंगा।"

वह जिराफ की तरफ बढ़ने लगा। पास की घास चर रहे जंगली भैसों ने जब शेर को देखा, तो भागकर एक गुफा में छुप गए। पेड़ के पत्ते खाते जिराफ का ध्यान शेर की तरफ नहीं था।

जब शेर जिराफ के पास पहुंचा और जोर से दहाड़ा, तब जिराफ ने उसकी तरफ देखा। डर के मारे उसकी घिग्घी बंध गई। वह मदद की गुहार लगाने लगा। पास ही गुफा में छुपे जंगली भैसों ने उसकी गुहार सुनी।

एक भैंसा बोला, "इस घमंडी जिराफ का यही अंजाम होना चाहिए।"

दूसरा भैंसा बोला, "बिल्कुल सही! इसने हमें खाने को पत्ते नहीं दिए थे।"

उनकी बात सुनकर तीसरा भैंसा बोला, "नहीं भाइयों! हमें उसकी सहायता करनी चाहिए। हम सब मिलजुलकर रहेंगे, तभी किसी बड़ी मुसीबत का सामना कर पाएंगे।"

Lion and giraffe story in hindi


दोनों भैंसों को तीसरे भैंसे की बात समझ में आ गई। तीनों ने जिराफ की सहायता करने का फैसला किया और गुफा से बाहर निकलकर शेर की तरफ बढ़ने लगे।

शेर के पास पहुंचकर उन्होंने उसे ललकारा, "हिम्मत है, तो हम तीनों का सामना कर।"

सामने तीन बलशाली जंगली भैंसे देखकर शेर डर गया और वहां से भाग गया। जिराफ की जान में जान आई। उसका घमंड टूट चुका था। वह अपने व्यवहार पर पछताने लगा और भैसों से क्षमा मांगने लगा।

भैंसों ने उसे क्षमा कर दिया। उस दिन के बाद से वे सब मिलजुल कर रहने लगे।

सीख

1. घमंड नहीं करना चाहिए।

2. सदा मिल जुलकर रहना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

साँप और किसान की कहानी

The Famous Story From The House Of Panchatantra:The Farmer And The Snake[पंचतंत्र की कहानी: किसान और सांप] Image Source:Gemini The Farmer And The Snake Story In Hindi साँप और किसान : एक प्रसिद्ध शिक्षाप्रद कहानी कहानी: बहुत समय पहले की बात है, एक गाँव में एक बहुत ही दयालु किसान रहता था। वह सभी जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और दया का भाव रखता था। सर्दियों के दिन थे और कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। एक शाम, किसान अपने खेतों से काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में बर्फीली ज़मीन पर उसे एक साँप ठंड से अकड़ा हुआ पड़ा मिला। ठंड के कारण वह लगभग बेजान हो चुका था और मरने की कगार पर था। किसान का कोमल मन साँप की यह दशा देखकर पसीज गया। उसने सोचा, "बेचारा जीव! ठंड के मारे इसकी जान निकल रही है। मुझे इसे बचाना चाहिए।" यह सोचकर किसान ने उस साँप को उठाया और उसे एक टोकरी में रखकर अपने घर ले आया। घर पहुँचकर, उसने साँप को गरमाहट देने के लिए जलते हुए चूल्हे के पास रख दिया। किसान के बच्चे भी कौतूहल से उस साँप को देखने लगे। यह भी पढ़ें:   शेर और जिराफ की कहानी Image Source:Gemini The Farmer And The Snake Story In Hi...

panchatantra story in hindi-पंचतंत्र की प्रसिद्ध कहानियाँ

 Best Panchatantra Story in Hindi with Moral |पंचतंत्र की संपूर्ण प्रसिद्ध कहानियाँ "पंचतंत्र की दुनिया में आपका स्वागत है! इस ब्लॉग पर हर पंचतंत्र की कहानी हिंदी में ( Panchatantra story in Hindi ) सरल और मनोरंजक रूप में प्रस्तुत की गई है। आइए, जानवरों की इन प्रसिद्ध कथाओं के माध्यम से बुद्धिमानी और नैतिक शिक्षा का अनमोल पाठ सीखें।" हमारा उद्देश्य भारत की सबसे प्राचीन कथाओं को आज की पीढ़ी के लिए जीवंत करना है। इस ब्लॉग पर आपको हर वह पंचतंत्र की कहानी हिंदी में ( Panchatantra story in Hindi ) मिलेगी, जो दोस्ती, चतुराई और जीवन के अनमोल सबक सिखाती है। हमारा प्रयास है कि: बच्चों को मनोरंजन के साथ नैतिक मूल्य सिखाए जाएं। कहानियों को सरल और सुंदर भाषा में प्रस्तुत किया जाए। बड़े भी इन कालातीत कथाओं से अपनी जड़ों से जुड़ सकें। आइए, बुद्धि और विवेक की इस यात्रा में हमारे साथ शामिल हों।" पंचतंत्र की कहानियाँ सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन के गहरे सत्य और मूल्य भी सिखाती हैं। सरल भाषा और रोचक प्रसंगों के कारण ये कहानियाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए प्रेरणादायक रही हैं। इस ब्ल...

The 2-Minute Rule: How to Beat Procrastination and Reclaim Your Day

The 2-Minute Rule: How to Beat Procrastination and Reclaim Your Day Do you ever look at a task, know it needs to be done, but just... don't do it? A pile of laundry sits there. An important email goes unanswered. That pile of papers on your desk seems to grow bigger by the hour. This isn't laziness; it's procrastination , and it's often caused by feeling overwhelmed. Our brains see a task and immediately calculate the effort required, often making it seem larger and more difficult than it actually is. But what if you could bypass that mental roadblock with a simple, two-minute commitment? Enter the 2-Minute Rule. It’s a beautifully simple productivity hack popularized by author David Allen , and it can fundamentally change the way you approach your day. What is the 2-Minute Rule? The rule has two parts: If a task takes less than two minutes to complete, do it immediately. When starting a new, larger habit, it must take less than two minutes to do . It’s that simple. No...