Skip to main content

चाणक्य नीति-Chanakya Niti

Chanakya Niti


चाणक्य अपनी नीति
शास्त्र के लिए जाने जाते थे | दूर दूर तक विदेशों में लोग उनकी नीतियों का लोहा मानते थे । यही सुनकर एक बार एक बार एक चीनी दर्शनिक चाणक्य से मिलने भारत आया जब वह चाणक्य के घर उनसे मिलने पहुँचा तो उसने देखा की चाणक्य एक ग्रंथ लिखने में व्यस्त थे। उन दिनों बिजली या बल्व नहीं हुआ करते थे | चाणक्य ने तेल भारी डिबिया जला रखी थी और उसी की धीमी रोशनी में वो लिखने में व्यस्त थे |

चाणक्य ने जैसे ही आगंतुक को देखा | उन्होने जल्दी से अपना कार्य समाप्त किया और जो लेम्प अभी जल रही थी उसे बंद कर दी और एक नई लेम्प जला दी। दार्शनिक ने सोचा कि ये भारतीय लोगों का आगंतुक का सम्मान करने का कोई रिवाज़ होता होगा। उसने जिग्यसावश चाणक्य से पूछा की आप ने जलती लेम्प को बंद क्यूँ किया और फिर से नई लेम्प जलाने के पीछे क्या कारण है? क्या यह आपके धर्म में कोई रिवाज़ हैं? चाणक्य ने हस्ते हुए जवाब दिया नहीं श्रीमान यह कोई रिवाज़ या धर्म का हिस्सा नहीं था |

चाणक्य ने कहा कि मैं एक ग्रंथ का स्रजन कर रहा था और उस डिबिया के तेल का जो पैसा है वो मुझे राजकोष से मिला है लेकिन जब मैने लिखने का कार्य समाप्त किया तो उस डिबिया का जलना मेरे देश की संपत्ति का नाश है जो मैं नहीं सह सकता और जो दूसरी डिबिया में जो तेल है वो मेरी खुद की कमाई से खरीदा है। मैं अपने स्वम के कार्य के लिए देश की संपत्ति का हनन नहीं कर सकता |

इतना सुनकर चीनी दार्शनिक चाणक्य के आगे नतमस्तक हो गया कि धन्य है ये देश भारत जहाँ इतनी महान सोच वाले व्यक्ति रहते है। इसीलिए भारत को जगद गुरु कहने में कोई दोराय नहीं है।

अगर कोई इंसान चाणक्य के बताये हुए मार्ग पर चले तो उसे दुनियाँ की कोई भी परेशानी सफल होने से नहीं रोक सकती।

दूसरो की गलतियों से सीखो अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी - (चाणक्य)

कुबेर भी अगर आय से ज्यादा व्यय करे, तो कंगाल हो जाता है- (चाणक्य)

कोई भी काम शुरू करने के पहले तीन सवाल अपने आपसे पूछो - मैं ऐसा क्यों करने जा रहा हूँ ? इसका क्या परिणाम होगा ? क्या मैं सफल रहूँगा ? - (चाणक्य)

भगवान मूर्तियों में नहीं है, आपकी अनुभूति आपका ईश्वर है, आत्मा ही आपका मंदिर है - (चाणक्य)

व्यक्ति अपने कर्मों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं - (चाणक्य)

दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुन्दरता है - (चाणक्य)

अज्ञानी के लिए किताबें और अंधे के लिए दर्पण एक सामान उपयोगी है - (चाणक्य)

अपने रहस्यों को किसी से भी उजागर मत करो। यह आदत आपके स्वयं के लिए ही घातक सिद्ध होगी - (चाणक्य)

Chanakya Niti


किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार और सीधा साधा नहीं होना चाहिए क्यूंकि सीधे वृक्ष और व्यक्ति पहले काटे जाते हैं- (चाणक्य)

हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर होता है -यह कड़वा सच है (चाणक्य)

ऐसे व्यक्ति जो आपके स्तर से ऊपर या नीचे के हैं उन्हें दोस्त न बनाओ, वह तुम्हारे कष्ट का कारण बनेगे, हमेशा सामान स्तर के मित्र ही सुखदाई होते हैं - (चाणक्य)

संसार में न कोई तुम्हारा मित्र है न शत्रु, तुम्हारा अपना विचार ही, इसके लिए उत्तरदायी है - (चाणक्य)

फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है. लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है - (चाणक्य)

सांप के फन, मक्खी के मुख में और बिच्छु के डंक में ज़हर होता है; पर दुष्ट व्यक्ति तो इससे भरा होता है - (चाणक्य)

वह जो हमारे चिंतन में रहता है वह करीब है, भले ही वास्तविकता में वह बहुत दूर ही क्यों ना हो; लेकिन जो हमारे हृदय में नहीं है वो करीब होते हुए भी बहुत दूर होता है - (चाणक्य)

अपमानित होकर जीने से अच्छा मरना है, मृत्यु तो बस एक क्षण का दुःख देती है, लेकिन अपमान हर दिन जीवन में दुःख लाता है - (चाणक्य)

परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है - (चाणक्य)

चन्द्रगुप्त : किस्मत पहले ही लिखी जा चुकी है, तो कोशिश करने से क्या मिलेगा चाणक्य : क्या पता किस्मत मैं लिखा हो की कोशिश से ही मिलेगा - (चाणक्य)

जो व्यक्ति शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता, उसको दुनिया की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती है - (चाणक्य)

अपने ईमान और धर्म बेचकर कर कमाया गया धन अपने किसी काम का नहीं होता, अतः उसका त्याग करें, आपके लिए यही उत्तम है

- (चाणक्य)

Comments

Popular posts from this blog

साँप और किसान की कहानी

The Famous Story From The House Of Panchatantra:The Farmer And The Snake[पंचतंत्र की कहानी: किसान और सांप] Image Source:Gemini The Farmer And The Snake Story In Hindi साँप और किसान : एक प्रसिद्ध शिक्षाप्रद कहानी कहानी: बहुत समय पहले की बात है, एक गाँव में एक बहुत ही दयालु किसान रहता था। वह सभी जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और दया का भाव रखता था। सर्दियों के दिन थे और कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। एक शाम, किसान अपने खेतों से काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में बर्फीली ज़मीन पर उसे एक साँप ठंड से अकड़ा हुआ पड़ा मिला। ठंड के कारण वह लगभग बेजान हो चुका था और मरने की कगार पर था। किसान का कोमल मन साँप की यह दशा देखकर पसीज गया। उसने सोचा, "बेचारा जीव! ठंड के मारे इसकी जान निकल रही है। मुझे इसे बचाना चाहिए।" यह सोचकर किसान ने उस साँप को उठाया और उसे एक टोकरी में रखकर अपने घर ले आया। घर पहुँचकर, उसने साँप को गरमाहट देने के लिए जलते हुए चूल्हे के पास रख दिया। किसान के बच्चे भी कौतूहल से उस साँप को देखने लगे। यह भी पढ़ें:   शेर और जिराफ की कहानी Image Source:Gemini The Farmer And The Snake Story In Hi...

panchatantra story in hindi-पंचतंत्र की प्रसिद्ध कहानियाँ

 Best Panchatantra Story in Hindi with Moral |पंचतंत्र की संपूर्ण प्रसिद्ध कहानियाँ "पंचतंत्र की दुनिया में आपका स्वागत है! इस ब्लॉग पर हर पंचतंत्र की कहानी हिंदी में ( Panchatantra story in Hindi ) सरल और मनोरंजक रूप में प्रस्तुत की गई है। आइए, जानवरों की इन प्रसिद्ध कथाओं के माध्यम से बुद्धिमानी और नैतिक शिक्षा का अनमोल पाठ सीखें।" हमारा उद्देश्य भारत की सबसे प्राचीन कथाओं को आज की पीढ़ी के लिए जीवंत करना है। इस ब्लॉग पर आपको हर वह पंचतंत्र की कहानी हिंदी में ( Panchatantra story in Hindi ) मिलेगी, जो दोस्ती, चतुराई और जीवन के अनमोल सबक सिखाती है। हमारा प्रयास है कि: बच्चों को मनोरंजन के साथ नैतिक मूल्य सिखाए जाएं। कहानियों को सरल और सुंदर भाषा में प्रस्तुत किया जाए। बड़े भी इन कालातीत कथाओं से अपनी जड़ों से जुड़ सकें। आइए, बुद्धि और विवेक की इस यात्रा में हमारे साथ शामिल हों।" पंचतंत्र की कहानियाँ सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन के गहरे सत्य और मूल्य भी सिखाती हैं। सरल भाषा और रोचक प्रसंगों के कारण ये कहानियाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए प्रेरणादायक रही हैं। इस ब्ल...

Krish Trish and Baltiboy cartoon

 krish trish and baltiboy cartoon "Krish, Trish और Baltiboy" का परिचय "Krish, Trish और Baltiboy" एक बेहद लोकप्रिय भारतीय एनिमेटेड सीरीज़ है, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और भारतीय लोककथाओं से भी जोड़ती है। यह सीरीज़ पहली बार Doordarshan और Cartoon Network जैसे चैनलों पर दिखाई गई थी और बाद में इसे Netflix जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया गया । इस सीरीज़ के तीन मुख्य पात्र हैं: Krish – एक बुद्धिमान और समझदार पात्र Trish – एक चतुर और तार्किक सोच वाली पात्र Baltiboy – हास्यप्रद, मज़ेदार और दर्शकों को हँसाने वाला पात्र   तीनों मिलकर हर एपिसोड में भारत के विभिन्न राज्यों (जैसे – बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल आदि) की रोचक लोककथाएँ सुनाते हैं, जिनमें छुपे होते हैं महत्वपूर्ण नैतिक संदेश । इस कार्टून की सबसे ख़ास बात है इसकी कलात्मकता – हर कहानी में किसी न किसी भारतीय लोक कला जैसे मधुबनी, वारली, पटनचित्र, कालीघाट आदि की झलक देखने को मिलती है।   यह कार्टून क्यों खास है? बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ता है मनोहारी एनिमेशन और संगीत...